10 Best Places To Visit In Russia:रूस में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहें » Travelingmit
10 best places to visit in Russia

10 Best Places to Visit in Russia:रूस में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहें

10 Best Places to Visit in Russia:जैसा कि आप सभी जानते हैं रूस ने हाल ही में भारतीय लोगों को यानी कि भारतीय पासपोर्ट धारकों को ई वीजा (E-VISA)प्रणाली शुरू की है। यह भारत के लिए बहुत ही अच्छी और बहुत ही बड़ी खबर है। इसकी वजह से जो लोग रूस घूमने के लिए जाना चाहते हैं उनके लिए अब रूस का वीजा पाना बहुत आसान होगा।

कभी किसी जमाने में रूस यू एस एस आर (USSR )का हिस्सा था। सोवियत यूनियन के विघटन के बाद छोटे-छोटे कई सारे देश बन गए। कजाकिस्तान तुर्कमेनिस्तान उज़्बेकिस्तान कुछ ऐसे ही नए देश उदय हो गए। सोवियत यूनियन के बिखरने के बाद भी रूस एक जबरदस्त शक्तिशाली राष्ट्र बना रहा। और वह आज भी दुनिया में हर एक मामले में काफी आगे है।

रूस के अंदर कई सारे ऐसे ठिकाने जिसे देखने के लिए दुनिया भर से पर्यटन प्रेमी आ जाते हैं। आज के इस ब्लॉग में हम यह जानने की कोशिश करेंगे कि ऐसे कौन से ठिकान हैं जो पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। हमने इस आर्टिकल में लगभग 10 ऐसी जगहों के बारे में बताया है जो पर्यटकों में खासी लोकप्रिय है।

Moscow: मास्को (10 Best Places to Visit in Russia)

10 best places to visit in russia
moscow

मास्को रूस की राजधानी का शहर है। यह शहर पर्यटन के हिसाब से काफी ज्यादा महत्वपूर्ण शहर है। दुनिया से जितने भी लोग रूस घूमने आते हैं लगभग सबसे पहले इसी शहर में प्रवेश करते हैं। इस शहर की आबादी लगभग 12 मिलियन से भी ज्यादा है और यह शहर अपने कलात्मक प्रयासों के लिए भी जाना जाता है। यहां पर कई सारे गिरजा घर यानी कि चर्च मौजूद है। अपने अलग-अलग आकार के चर्च यहां के पर्यटन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। लोग इन चर्च को देखने के लिए काफी ज्यादा उतावली हो जाते हैं।

शहर के बीचो-बीच रेड स्क्वायर चौक और क्रेमलिन चौक काफी ज्यादा भीड़ भाड़ वाले इलाके में से एक है। जब रात हो जाती है तब इन चौकों की खूबसूरती देखने लायक बनती है। रूस घूमने आए और वह रेड स्क्वायर या क्रेमलिन चौक ना जाए ऐसा कभी हो ही नहीं सकता। यहां पर बीसवीं सदी के महान नेता लेनिन और स्टालिन की प्रतिमाएं भी स्थापित है। शीत युद्ध के दौरान जो काफी महा भयंकर युद्ध था उसके सबूत आज भी यहां के संग्रहालय में देखे जा सकते हैं।

READ THIS ALSO :  Kinnaur Kailash Yatra 2024 : कब जाये,कैसे जाये ? हिमाचल के किन्नौर कैलाश की यात्रा है बिलकुल अनोखी

आज की तारीख में मास्को शहर एकदम स्वच्छ और साफ सुथरा है। कहा जाता है कि पहले ऐसा नहीं था। पहले शहर गंदगी से भरा हुआ था। मगर आज की तारीख में मास्को रूस की आत्मा है।

Saint Petersburg: सेंट पीटर्सबर्ग

रूस का दूसरा सबसे बड़ा शहर है लेनिनग्राड। मगर कुछ लोग इस शहर को उसके पहले नाम सेंट पीटर्सबर्ग से भी संबोधित करते हैं। 1703 में यह रूस की राजधानी का भी शहर हुआ करता था। बाद में इसे बदला गया और इस शहर का भी नाम बदलकर लेनिनग्राड रखा गया।

यह शहर रूस की एक प्रसिद्ध नदी नेवा नदी के बाजू में बसा हुआ है। इसकी वजह से इस शहर की खूबसूरती में चार चांद लग गए हैं। यह नेवा नदी बाद में फिनलैंड की खाड़ी से होकर बाल्टिक समुंदर में समा जाती है। रूस घूमने के लिए आने वाले लोगों में सेंट पीटर्सबर्ग बहुत ही ज्यादा लोकप्रिय है। अगर आप भी सेंट पीटर्सबर्ग की यात्रा करना चाहते हैं तो जरूर आप इस खूबसूरत शहर को देख सकते हैं।

Golden Ring:गोल्डन रिंग(10 Best Places to Visit in Russia)

10 best places to visit in russia

मास्को शहर के बाहर का यह इलाका अनेक इलाकों को मास्को से जोड़ देता है। यहां पर आपको चेरी के बहुत बड़े-बड़े बगीचे, अलग-अलग प्रकार की कॉटेज, प्याज के आकार में सजे हुए सुंदर-सुंदर चर्च देखने को मिलेंगे। इस सुंदर ग्रामीण इलाके को देखने के लिए पर्यटकों में काफी उत्साह हमेशा बना हुआ रहता है।

जो लोग बीते हुए कल का अनुभव करना चाहते हैं वह इस जगह जरूर आ जाते हैं। शहर और कस्बा यहां पर दोनों का अच्छा खासा मिलाप आपको हैरान कर देगा। यहां के सफेद कलर से रंगे हुए पत्थर के चर्च, बड़े-बड़े मठ और कुछ अलग प्रकार के किले यहां की खूबसूरती को और ज्यादा आकर्षक बनाते हैं।

Kazan: कजान(10 Best Places to Visit in Russia)

और उसके कजान शहर की खासियत यह है कि इस शहर में यूरोप और एशियाई लोगों की संस्कृतियों मिलती है। यानी कि आप ऐसा कह सकते हैं कि यूरोप और एशिया का गेटवे है कजान शहर। रूस के एक राज्य तातारस्तान की राजधानी का शहर है कजान। इस शहर में आपको बड़े-बड़े चर्च टावर और ऊंची ऊंची इमारत आकर्षित करेगी।

WatchThis Story:रूस भारतीय पासपोर्ट धारकों के लिए ई-वीजा लॉन्च करने के लिए तैयार; देखिए आपकी यात्रा कैसे आसान हो जाएगी

सेंट पीटर्सबर्ग और मास्को के बाद रूस की अगर कोई तीसरी राजधानी है तो वह है कजान शहर। यहां पर रहने वाले नागरिक यहां की खूबसूरत माहौल में रहने का आनंद लेते हुए आपको दिखाई देंगे। इस शहर में आपको क्रेमलिन के अवशेष भी मिलेंगे जिन्हें एवं टेरिबल ने नष्ट किया था। यहां पर एक बहुत बड़ी कुल शरीफ मस्जिद है जिसका नाम एक व्यक्ति के नाम पर रखा गया था जिसने ईवान से इस कजान शहर की रक्षा की थी।

READ THIS ALSO :  Tourist Places In Himachal Pradesh:विदेश में नहीं भारत में भी इग्लू में रहने का सपना साकार कर सकते है

यह शहर बहुत ही खूबसूरत है और यहां का शांत और अल्लाह दायक वातावरण पर्यटकों को अपनी ओर खींच लेता है। रूस में आने वाला हर पर्यटक इस शहर को देखे बगैर नहीं रहता।(10 Best Places to Visit in Russia)

Irkutsk : इरकुत्सक(10 Best Places to Visit in Russia)

यह शहर पूर्वी साइबेरिया की राजधानी का शहर है। मास्को शहर और रूस के पूर्व का भाग इनको जोड़ने वाली ट्रांस साइबेरियन रेलवे के ऊपर का एक महत्वपूर्ण स्टॉप है। सुप्रसिद्ध बैकाल झील इस शहर से केवल 45 किलोमीटर दूर है। इसीलिए इस शहर को देखने को आने वाले पर्यटक यहां की बैकाल झील का भी आनंद उठा सकते हैं।

इस शहर की आबादी लगभग 500000 है और यहां पर सोवियत यूनियन के हंस पहचान वाले अपार्टमेंट और बंगले आपको दिखाई देंगे। इस शहर में इतिहास की कई सारी खूनी लड़ाई अभी लड़ी गई है। कई बुद्धिजीवी कलाकार लोग इस शहर में रहने का आनंद उठाते हैं और अपनी जिंदगी की छुट्टियां इसी शहर में बिताते हैं।

इस शहर में लगभग 5 विश्वविद्यालय हैं, कई सारे चर्च, भू विज्ञान और इतिहास के संग्रहालय मौजूद है।

Nizhny Novgorod : निजनी नवोगरट

वोल्गा ओर ओका नदी के किनारे बसा हुआ यह शहर रूस का पांचवा सबसे बड़ा शहर है। इस शहर की शुरुआत 13वीं शताब्दी में एक किले के रूप में हुई थी। यहां के मैक्सिम गोरकी के नाम पर इस शहर को कई दिनों तक गोरकी भी कहा जाता था।

इस शहर में चारदीवारी हैं। जब बोल्शेविक को ने इस शहर के ऊपर हमला किया था तब चारों दीवारों में सिर्फ महादूत कैथेड्रल ही बचा रहा।

इस शहर में लगभग 600 से अधिक स्मारकों और मूर्तियों और कम से कम 200 कला संग्रहालय है। साथ ही में कई सारे कंसर्ट हॉल भी मौजूद है।

Vladivostok :व्लादिवोस्तोक(10 Best Places to Visit in Russia)

इस शहर के चारों ओर आपको ऊंचे ऊंचे पहाड़ और हरी-भरी झाड़ियां मिलेंगी। रूस के कई सारे और सुंदर शहरों में से यह भी एक बहुत ही सुंदर शहर है। जग प्रसिद्ध ट्रांस साइबेरियन रेलवे का यह आखरी स्टेशन है। आपको पता होगा कि ट्रांस साइबेरियन रेलवे कितनी ज्यादा प्रसिद्ध है इसकी वजह से इस शहर का भी नाम काफी ज्यादा हुआ है।

यह शहर समुंदर के किनारे होने की वजह से यहां पर एक सबसे बड़ा बंदरगाह है। एक तरफ पहाड़ियां और दूसरी तरफ प्रशांत महासागर वाकई में यह शहर पर्यटकों की लिस्ट में सबसे ऊपर आता है। इस शहर से उत्तर कोरिया और चीन बहुत ही पास है। ऐसा कहा जाता है कि एक ही छलांग से उत्तर कोरिया और चीन पहुंचा जा सकता है।

Read This Also:Singapur Visa For Indians:भारतियों के लिए सिंगापुर व्हीसा

इस शहर में कई सारे फीट अर्थ है संग्रहालय है यहां कई सारे संगीत कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं। इसी शहर में सुप्रसिद्ध अभिनेता युल ब्राइनर ने जन्म लिया था। 1920 में जन्मे इस कलाकार ने अपने साथ-साथ इस शहर का भी नाम रोशन किया। इस शहर में कई सारे बगीचे हैं जो पर्यटकों को आकर्षित करते हैं।

READ THIS ALSO :  Lakshadweep Tour Packages from Kochi:Explore the Pristine Beauty of Lakshadweep

यहां पर एक बहुत ही प्रसिद्ध पार्क है जिसका नाम है मिन्नी गोरोडोक , जो कभी किसी जमाने में सैनिकों का बहुत बड़ा अड्डा हुआ करता था। इसी शहर में एक पनडुब्बी के प्रति समर्पित बहुत बड़ा संग्रहालय है जो पर्यटकों के स्वागत के लिए हमेशा तैयार होता है।

Sochi: सोची(10 Best Places to Visit in Russia)

scenic shot of the sochi seaside
Sochi

ब्लैक सी के किनारे पर बसा हुआ सूची एक बहुत ही सुंदर शहर है। आप सभी को यह तो जरूर याद होगा कि 2014 में शीतकालीन ओलंपिक का बहुत ही शानदार आयोजन इसी सोची शहर में हुआ था। यह शहर ज्यादातर खेलों के लिए काफी ज्यादा प्रसिद्ध है।

स्किंईग,रूस की फार्मूला वन रेस ओर 2018 का फीफा विश्व कप भी इसी शहर में आयोजित हुआ था। सर्दियों में यहां पर बहुत ज्यादा बर्फ होती है फिर भी सोचिए उष्णकटिबंधीय वातावरण में ढला हुआ शहर है। यहां पर कई सारे रिसोर्ट है और यहां सर्दी के साथ-साथ गर्मी का भी आनंद लेने के लिए कई सारी पर्यटक देश विदेश से आते हैं।

शाम के समय समंदर के किनारे आराम से टहलना एक वाकई में सुखद अनुभव होता है। आश्चर्य की बात यह है कि यहां पर उत्तरी भागों में कई चाय के बागान भी पाए जाते हैं।

Yekaterinburg: येकातेरीनबर्ग(10 Best Places to Visit in Russia)

रूस के युराल पर्वतों में यह एक बसा हुआ एक औद्योगिक शहर है। यहां पर कई सारे औद्योगिक काम दिन रात चलते रहते हैं। मगर इस शहर को याद किया जाता है वह अलग कारणों से। 1918 में अंतिम जार निकोलस और उनके परिवार को रूस की क्रांति में मारा गया था। इसकी वजह से इस शहर का इतिहास में काफी ज्यादा महत्व है चुका है।

मगर आज का यह शहर कई सारी सांस्कृतिक गतिविधियां, थिएटर और कलाकारों का घर बना हुआ है। रूस के बहुत ही लोकप्रिय गायक रॉक बैंड का भी यह घर है। इस शहर में 30 से भी अधिक संग्रहालय मौजूद है। विश्व की सबसे पुरानी लकड़ी की मूर्ति इसी शहर के एक संग्रहालय में मौजूद है।

यह शहर अपनी खास और अलग पहचान के लिए जाना जाता है। और उसको पर्यटन के तौर पर जाने वाले लोग इस शहर का भी जरूर लुफ्त उठाते हैं।

Conclusion: सार(10 Best Places to Visit in Russia)

तो दोस्तों यह थे रूस के कुछ बड़े-बड़े ठिकान, जिन्हें पर्यटक आमतौर पर भेंट देते हैं। हालांकि इस आर्टिकल में मैंने सिर्फ 10 शहरों (10 Best Places to Visit in Russia)का ही जिक्र किया है, वास्तव में रूस एक बहुत बड़ा देश है और यहां कई सारी छोटे-बड़े शहर है जो पर्यटकों को आकर्षित करते हैं।

आपको यह आर्टिकल अगर अच्छा लगा है तो जरूर आप अपने दोस्तों के साथ इसको शेयर कीजिएगा और अगर आप के कुछ विचार हमसे आप साझा करना चाहते हैं तो नीचे कमेंट बॉक्स में आप लिख सकते हैं। साथ ही में अगर आप भी इस तरह के आर्टिकल लिखना पसंद करते हैं तो आप हमसे संपर्क जरूर कर सकते हैं।

Read This Also:Russian E-Visa For Indians:1अगस्त से भारतीय पासपोर्ट धारकों के लिए रशिया का ई वीजा

1 thought on “10 Best Places to Visit in Russia:रूस में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहें”

Leave a Reply

x
error: Content is protected !!
Scroll to Top