भारत में बहुत सारी ऐसी जगह है जिनकी खूबसूरती सारी दुनिया को हैरान करती है।

आज हम आपको एक ऐसे ही जगह के बारे में बता रहे हैं जिसका नाम है स्पीति घाटी।

इस घाटी की शुरुआत घुमावदार और लंबी सड़कों से होती है। यहां जाने पर आपको चारों तरफ बर्फ से ढके हुए पहाड़ दिखाई देंगे।

इस जगह पर साल में केवल 250 दिनों तक धूप रहती है इसलिए यह देश के सबसे ठंडे स्थानों में से एक बन जाता है।

स्पीति के लैंग्ज़ा के गांव में जाकर आप खूबसूरत पक्षियों को देख सकते हैं। यहां जाकर आप गरुड़, बाज और गिद्धों जैसे पक्षियों को देख पाएंगे

स्पीति घाटी सबसे पुराने मठों और किलों के लिए भी काफी प्रसिद्ध है। यहां बौद्ध धर्म से जुड़ी कई इमारतों को देखा जा सकता है।

सूरज ताल  समुद्र तल से 4950 मीटर की ऊंचाई पर सूरज ताल को तीसरी सबसे बड़ी झील माना जाता है। ये झील फोटोग्राफर्स को काफी पसंद आती है। 

चंद्रताल झील हिमालय में लगभग 4300 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। झील के अर्धचंद्राकार होने की वजह से इसे चंद्रताल झील कहा जाता है। यहां समय के साथ झील के पानी का रंग बदलता रहता है।

हिमाचल प्रदेश में 10,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित टेबो मठ भारत और हिमालय का सबसे पुराना बौद्ध मठ है। इसे हिमालय के अजंता के नाम से भी जाना जाता है।

दिल्ली से स्पीती जाने के लिए आपको पहले किन्नौर पहुंचना होगा।किन्नौर से आपको स्पीती के लिए बस लेना होगा।

ये भारत की सबसे ऊंची घाटी है जिसे ठंडे रेगिस्तान के रूप में भी जाना जाता है।

NEXT STORY ;हनीमून के लिए 4 सस्ती जगह, पति को रखने पड़ेंगे बस इतने पैसे