जैसा कि आप सभी जानते हैं शादी का सीजन चल रहा है, ऐसे में कपल्स सात फेरे लेने से पहले ही हनीमून की प्लानिंग करना चालू कर देते हैं।

आजकल महंगाई की वजह से ज्यादातर जगहें घूमने के लिहाज से जेब ढीली कर देती हैं, ऐसे में ज्यादातर कपल्स का विदेश जाने का सपना सपना ही रह जाता है।

लेकिन कुछ फॉरेन जगह हैं, जिनका नाम सुनते ही आप कहेंगे कि ये महंगे होंगे, पर बता दें, इन जगहों को दुनिया के सबसे सस्ते देशों में गिना जाता है।

तो चलिए फिर देर किस बात की आपको बताते हैं, उन सस्ते देशों के बारे में।

​वियतनाम - Vietnam​

वियतनाम अपने में कई बेस्ट जगहों को समेटे हुए हैं। यहां चावल की छतें, शानदार मंदिर और करीबन 3 हजार किमी में फैले समुद्र तट हैं, जो लोगों को मालदीव की याद दिलाते हैं

हो ची मिन की सुरंगें आपको देश के इतिहास में ले जाकर छोड़ देंगी, वहीं यहां के बार और रेस्तरां की एक लंबी लिस्ट आपको कुछ न कुछ टेस्ट करने को मजबूर कर देगी।

इंडोनेशिया - Indonesia

एशिया के देशों में वियतनाम के बाद अब आता है इंडोनेशिया, जहां हनीमून कपल्स सबसे ज्यादा घूमने के लिए जाते हैं।

आपको यहां सैकड़ों एक्टिव ज्वालामुखी वाली जगह देखने को मिल जाएंगी, यही नहीं यहां अपनी खूबसूरती में मदहोश करने वाली कई और प्लेसेस भी हैं।

कंबोडिया - Cambodia​

कंबोडिया मेकांग नदी और अपने खूबसूरत समुद्र तटों से घिरा हुआ है। यही नहीं, ये जगह राजसी धार्मिक स्थल से आबाद है।

कंबोडिया मेकांग नदी और अपने खूबसूरत समुद्र तटों से घिरा हुआ है। यही नहीं, ये जगह राजसी धार्मिक स्थल से आबाद है।

आर्मीनिया - Armenia

अभी तक आपने जाने-माने नाम सुने होंगे, लेकिन अर्मेनिया जगह का नाम सुना है, जो अपनी लुभावनी मध्ययुगीन वास्तुकला के लिए काफी प्रसिद्ध है।

NEXT STORY :भारत में नहीं एक मुस्लिम देश में है विश्व का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर