पानी फल सिंघाड़ा खाने से क्या होता है?

पानी फल सिंघाड़ा खाने से क्या होता है?


Smriti Kiran
17-10-2024, 17:44 IST
www.herzindagi.com

    पानी फल सिंघाड़ा, पानी में उगाए जाने वाला एक फल है, जो स्वास्थ्य की दृष्टि से बेहद लाभकारी होता है। इसमें विटामिन्स, फोस्फोरस, मैग्नीशियम, मैंग्नीज आदि कई अन्य गुण होते हैं, जो हमारे शरीर को काफी लाभ पहुंचाते हैं। आइए जानें इसे खाने से क्या-क्या फायदे होते हैं-

फर्टिलिटी बढ़ाए

    सिंघाड़ा में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन्स और खनिज फर्टिलिटी बढ़ाने और हॉर्मोनल बैलेंस करने में सहायक होते हैं।

लो बीपी में दे आराम

    अगर आप लो ब्लड प्रेशर की समस्या से परेशान हैं, तो सिंघाड़ा खाएं। इसमें मौजूद तत्व लो बीपी वालों के लिए किसी रामबाण से कम नहीं है।

एनर्जी बढ़ाए

    सिंघाड़ा में कैलोरी की मात्रा ज्यादा होती है, जिस कारण इसे खाने से इंस्टेंट एनर्जी मिलती है। अगर आफ लो फील कर रहे हैं, तो इसे खा सकते हैं। इससे आपको तुरंत राहत मिलेगी।

स्किन बनाए ग्लोइंग

    सिंघाड़े में एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा भरपूर होती है, जिस कारण इसे खाने से स्किन ग्लोइंग बनती है और एजिंग की समस्या दूर होती है।

पाचन में लाभकारी

    पानी फल सिंघाड़े में फाइबर की मात्रा भरपूर होती है, जिस कारण पाचन संबंधित परेशानी, जैसे- कब्ज, अपच, एसिडिटी, गैस आदि समस्याओं से राहत मिलती है।

दिल को रखे स्वस्थ

    पानी फल सिंघाड़े में मौजूद तत्व कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने में सहायक है। ये दिल को भी स्वस्थ बनाए रखने में मददगार है।

मूड बेहतर बनाए

    विटामिन-बी6 से भरपूर सिंघाड़े को खाने से तनाव दूर होते हैं और मूड अच्छा होता है। ये आपकी नींद को भी बेहतर बनाता है।

    आप भी खाएं पानी फल सिंघाड़ा और रहें सेहतमंद। स्टोरी अच्छी लगी हो, तो शेयर करें। ऐसी अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com

आहार व पोषण

रुके हुए वजन को कम करने के लिए खाएं ये 4 चीजें

आहार व पोषण

30 की उम्र के बाद महिलाएं जरूर खाएं ये 2 चीजें, मजबूत रहेंगी हड्डियां

आहार व पोषण

हार्ट हेल्थ के साथ इम्यूनिटी भी बूस्ट करता है यह अचार

आहार व पोषण

क्या कीवी खाने से प्लेटलेट्स बढ़ते हैं?

हेल्थ

चलते फिरते बैलेंस गड़बड़ा जाता है? इन विटामिन्स की हो सकती है कमी

हेल्थ

सेक्शुअल रिलेशन के बाद बहुत अधिक दर्द और वजाइनल ब्लीडिंग को न करें नजरअंदाज, हो सकते हैं ये कारण

Read More

Source link