दीये की लौ किस-किस दिशा में रखना शुभ होता है?

दीये की लौ किस-किस दिशा में रखना शुभ होता है?


Jyoti Shah
20-10-2024, 09:00 IST
www.herzindagi.com

    हिंदू धर्म में घर के मंदिर में सुबह और शाम के समय पूजा करने का विशेष महत्व होता है। इस दौरान दीपक जरूर जलाया जाता है, जो बहुत शुभ माना जाता है। लेकिन दीपक को जलाने के लिए कई जरूरी नियम बताए गए हैं, जिनका हमें ध्यान रखना चाहिए। इन्हीं में से एक है दीपक की लौ की सही दिशा का ध्यान रखना। आइए जानते हैं की दीये की लौ किस-किस दिशा में होना शुभ माना जाता है।

दीपक जलाना क्यों है जरूरी?

    मान्यता है कि पूजा के दौरान दीपक जलाने से घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। साथ ही, घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने लगता है।

उत्तर दिशा

    माना जाता है कि दीपक की लौ का उत्तर दिशा में होना बहुत शुभ होता है। इस दिशा में लौ होने का अर्थ है कि आपको पैसों की तंगी से मुक्ति मिल सकती है।

होगा धन लाभ

    वास्तु के अनुसार, उत्तर दिशा में दीये की लौ होना इस बात का संकेत होता है कि आपको धन लाभ हो सकता है। साथ ही, घर में सुख-शांति बनी रहती है।

पूर्व दिशा

    अगर पूजा के समय आपकी दीपक की लौ पूर्व दिशा की ओर जाती है, तो इसे बहुत ही शुभ संकेत माना जाता है। इसका अर्थ है कि आपकी आयु में वृद्धि होने वाली है।

बेहतर स्वास्थ्य

    दीपक की लौ का पूर्व दिशा में जाना इस बात का संकेत हो सकता है कि आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। साथ ही, अकाल मृत्यु का योग समाप्त हो सकता है।

सही दिशा क्यों है जरूरी?

    अगर आप सही दिशा में दीपक की लौ को रखते हैं, तो इससे घर का वातावरण शुद्ध होता है। साथ ही, परिवार के सदस्यों के बीच चल रहा मनमुटाव भी खत्म हो सकता है।

कहां न रखें दीपक की लौ?

    माना जाता है की भूलकर भी दीपक की लौ को दक्षिण दिशा में नहीं रखना चाहिए। इसके अलावा, दीये की लौ का पश्चिम दिशा में होना भी शुभ नहीं माना जाता है।

    दीपक की लौ को सही दिशा में रखना फलदायी माना जाता है। स्टोरी अच्छी लगी हो, तो शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com पर।

सोसाइटी और वीमेन

Karwa Chauth Bhog 2024: करवा चौथ के दिन माता पार्वती को लगाएं इन चीजों का भोग, दांपत्य जीवन में बनी रहेगी खुशहाली

सोसाइटी और वीमेन

Karwa Chauth 2024 Song Veero Kudiye Karwada Lyrics: करवा चौथ पूजा थाली घुमाते हुए गाते हैं कौन सा गीत और क्या है इसका महत्व

सोसाइटी और वीमेन

Karwa Chauth 2024: यमराज के वरदान से जुड़ी करवा चौथ की कहानी से लेकर चंद्रोदय के सही समय तक, जानें पूरे दिन का रूटीन

सोसाइटी और वीमेन

Karwa Chauth Vrat Katha 2024: पति की लंबी उम्र के लिए पूजा के साथ पढ़ें करवा चौथ की ये कथा

सोसाइटी और वीमेन

Karwa Chauth Husband Shayari 2024: सुख-दुख में एक दूसरे का साथ निभाएंगे, एक नहीं सात जन्मों तक तुम्हें ही पाएंगे ... इन्हीं शायरी को भेज करवा चौथ का दिन मनाएं खास

एजुकेशन, करियर और टेक्नोलॉजी

दिल पर सुई की तरह चुभती हैं फेसबुक की मेमोरी? इस आसान ट्रिक से कर सकती हैं Hide

Read More

Source link