लखनऊ अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और स्वादिष्ट व्यंजनों के लिए प्रसिद्ध शहर है। यह शहर अपनी वास्तुकला जैसे बड़ा इमामबाड़ा और रूमी दरवाजा के लिए भी जाना जाता है। लेकिन इसके अलावा इसे हम कपल्स के लिए रोमांटिक जगह भी मान सकते हैं। यहां ऐसी कई रोमांटिक जगहें हैं, जो इस शहर को बेस्ट रोमांटिक प्लेस बनाती है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कपल्स के घूमने के लिए कुछ अच्छी जगहें बताएंगे, जहां आप अपनी पत्नी के साथ शाम के समय घूमने का प्लान बना सकते हैं।

यह लखनऊ का एक सार्वजनिक पार्क है। यहां आपको रंग-बिरंगे फूलों का बगीचा और विभिन्न प्रकार के स्मारकों और मूर्तियों को भी देखने का मौका मिलेगा। पार्क गोमती नदी के पास स्थित है, इसलिए आपको यहां पहुंचने में भी कोई परेशानी नहीं होगी। इस पार्क में बहुत भीड़ रहती है, इसलिए आपको यहां का वातावरण काफी सुखद फील करवाएगा। /यहां सार्वजनिक शौचालय, पिकनिक टेबल और खेल के मैदान की सुविधा उपलब्ध है।यह लखनऊ में परिवार के साथ घूमने के लिए अच्छी जगह में से एक है।

  • लोकेशन- विपिन खण्ड, गोमती नगर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश
  • समय- सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक

गोमती रिवर फ्रंट पार्क

lucknow romantic places to visit in evening

पार्टनर के साथ घूमने के लिए गोमती रिवर फ्रंट पार्क भी बेस्ट जगह है। यह लखनऊ की सबसे सुंदर जगह में से एक माना जाता है। यह इतनी शांत और आरामदायक जगह है कि आप यहां आकर मन की शांति के साथ अपने दिन का आनंद ले सकते हैं। प्रकृति प्रेमी लोगों को इस जगह की यात्रा अवश्य करनी चाहिए। यहां पार्किंग की भी सुविधा है। शाम के समय यह और भी सुंदर लगता है, क्योंकि यह पूरी तरह से लाइट से जगमग हो जाता है।यह बच्चों के साथ भी घूमने के लिए अच्छी जगह में से एक है।

  • पार्किंग- 4 व्हीलर पार्किंग के लिए 20 रुपये
  • टिकट- 10 रुपये प्रति व्यक्ति है।

जनेश्वर मिश्र पार्क

लखनऊ में गोमती नगर में स्थित एक शहरी पार्क है। अक्सर कप्लस को घूमने के लिए किसी ऐसे पार्क की तलाश होती है, जहां उन्हें ज्यादा भीड़ न मिले। इसलिए आप अपनी पत्नी के साथ यहां घूमने आ सकते हैं। अकेले वक्त बिताने के लिए यह अच्छी जगह है। इससे काम का प्रेशर और आपस के मनमुटाव को खत्म करने में मदद मिलती है। इसलिए समय-समय पर आप अगर कहीं घूमने का प्लान नहीं बना पाते हैं, तो आस-पास ही कहीं घूमने जा सकते हैं।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *