यह दुनिया आज भी अजब-गजब रहस्यों से भरी हुई है 

विश्व के लगभग हर कोने में ऐसी कई रहस्यमयी जगहें मौजूद हैं 

जिनके बारे में पढ़ने या सुनने के बाद इंसान कुछ मिनट के लिए सोच में पड़ जाता है।  

भारत में भी एक ऐसी जगह है जो सिर्फ भारत के लिए ही नहीं बल्कि विश्व के लिए भी एक रहस्यमयी जगह बनी हुई है। 

भारत में मौजूद जिस रहस्यमयी जगह की बात हो रही है उसका नाम शांगरी ला घाटी है 

भारत (अरुणाचल प्रदेश) और तिब्बत की सीमा पर मौजूद यह स्थान दुनिया का दूसरा बरमूडा ट्रायंगल भी कहा जा रहा है। 

इस घाटी के बारे में लोक कथा है कि इसका संबंध भारत या तिब्बत से नहीं, बल्कि ब्रह्मांड की किसी और ही दुनिया से है। 

इस घाटी के बारे में मिथक है कि जो भी यहां जाता है वो अनुभव बताने के लिए वापस नहीं लौट पाता है। 

एक अन्य मिथक है कि इस घाटी में समय तक थम जाता है, इसलिए आज भी इस घाटी के ऊपर से हवाई जहाज उड़ाने से परहेज किया जाता हैं। 

NEXT STORY : पहाड़ों की गोद में बसा अस्कोट,ये अनछुआ हिल स्टेशन बना है कपल्स की पहली पसंद